गुना. । जिले की बमोरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आंतरसूना में बीते दिनों तालाब में डूबने से हुई दो बच्चों विकास लोधा और विनोद लोधा की मौत के मामले में प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत कर दी है। इस राशि का स्वीकृति पत्र शनिवार को क्षेत्रीय सांसद डॉ. केपी यादव, भाजपा नेता महेंद्र सिंह किरार, कलेक्टर एस. विश्वनाथन ने बच्चों के माता-पिता ( नवल लोधा )को कलेक्ट्रेट में सौंपा। इस मौके पर अपर कलेक्टर लोकेश जांगिड़ डॉ सुरेंद्र सिंह राठौर पुष्पेंद्र सेन बल्लभ लोदा मर्दन सिंह लोधा देवीलाल लोधा पवन कुमार लोधा भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि भाजपा नेता महेंद्र सिंह किरार ने आंतरसूना हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया था और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित सांसद डा. केपी यादव को अवगत कराया था। वहीं मुख्यमंत्री से प्रदेश सरकार की ओर से सहायता राशि के रूप में 4-4 लाख रुपए देने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने इस मांग पर तत्काल कार्रवाई करते हुए राशि स्वीकृत कर दी है। साथ ही बच्चों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। यह राशि माता पिता के खाते में डाल दी गई है